diwali horizontal

परिवार की खुशियों के लिए अपनी खुशियों को त्याग देती है महिला

0 145

कैंसर ऐड सोसायटी की ओर से महिलाओं को किया गया सम्मानित

लखनऊ : महिलाएं जिद्दी होती हैं और वह जो सोचती हैं वह करके ही दम लेती हैं। यह विचार महापौर संयुक्ता भाटिया ने सोमवार को कैंसर ऐड सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये। कैंसर ऐड सोसायटी की ओर से अवध की शान, बेटियां, शीर्षक से आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थीं। इस अवसर पर एरा विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ.फरजाना मेहदी और अभिनेत्री रजनी कटियार विशिष्टï अतिथि के रूप में मौजूद रहीं

अवध की शान बेटियां सम्मान समारोह के दौरान एरा विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ.फरजाना मेहदी को चिकित्सीय क्षेत्र में अन्तर्राष्टï्रीय स्तर पर किये गये उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं अभिनेत्री रजनी कटियार, प्रीति गुप्ता, डॉ.मधुरिमा प्रधान, गरिमा अग्रवाल, सुमन जाजू, डॉ.शिखा गुप्ता, डॉ.पूजा अहमद, आरजे अपराजिता मेहता, कर्नल, रीना भोवाल, ऐमन सादिज, फ्लोरेन्स विलियम, जेनिफर चाल्र्स, सना अहमद, वी.घोष, माला तिवारी और श्रृष्टिï मेसी समेत दो दर्जन ऐसी महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्टï योगदान दिया है। समारोह के दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि महिलाएं अपनी क्षमता के अनुसार अपना बेहतरीन प्रदर्शन करती रहती हैं। उन्होंने बताया कि एक महिला मां, बहन, बेटी और पत्नी के रूप में अपना कार्य करती है।

वह परिवार की खुशियों के लिए अपनी खुशियों को त्याग देती है। संयुक्ता भाटिया ने कहा कि उन्होंने ठान लिया है कि स्वच्छता के मामले में लखनऊ को 12वें स्थान से पहले स्थान पर लायेंगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं ई रिक्शे से लेकर हवाई जहाज तक चला रही हैं। इस अवसर पर एरा विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ.फरजाना मेहदी ने कहा कि बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ में बहुत सारी ऐसी महिलाएं हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में शहर के नाम रौशन कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कोरोना काल में एरा विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर विस्तार से बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के हर विभाग में महिलाएं अपना उत्कृष्टï योगदान दे रही हैं। उन्होंने एरा मेडिकल कॉलेज एवं हास्पिटल की कोरोना काल में की गयी उपलब्धियों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर कैंसर ऐड सोसायटी की क्षेत्रीय निदेशक समर पार्कर, सह निदेशक मो.खालिद के अलावा सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.