
लखनऊ में पार्किंग करते समय कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
LUCKNOW LATEST NEWS: घर के बाहर टहल रहा था, टक्कर लगने पर गिरा तो सीने पर चढ़ा पहिया:

लखनऊ के निशातगंज इलाके में शुक्रवार रात कार के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक खाना खाने के बाद घर से बाहर टहल रहा था। पड़ोसी अपनी कार लेकर आया और पार्क करते समय युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर युवक गिर पड़ा और कार उसके ऊपर चढ़ गई। घटना निशातगंज गली नंबर-1 की है। मृतक की पहचान अजाउर रहमान (35) के रूप में हुई। वह वेल्डिंग का काम करते थे। बड़े भाई अताउर रहमान खान ने बताया- अजाउर शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे घर से खाना खाने के बाद सिगरेट पीने के लिए पास की गुमटी पर गए थे। इसके बाद वह अनिल कुमार सिंह के घर के सामने सड़क पर टहल रहे थे। इस दौरान अनिल ने अपनी कार ग्रैंड i-10 कार UP 32 JE 4578 को लापरवाही से पार्क करते समय अजाउर रहमान को टक्कर मार दी।
