
अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
इंडिया Live:समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने में आयोग पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर प्रशासन और अधिकारियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब वोट की ताकत से दिया जाएगा।
उनके इस बयान के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है, वहीं बीजेपी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए समाजवादी पार्टी पर हार के डर से माहौल बनाने का आरोप लगाया है।