diwali horizontal

देश हित में भाजपा की जीत: मुकुल भाजपाइयों ने मनाई खुशी, एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया

0 115

हरदोई : भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश सहित हरदोई में आठों सीट पर प्रचंड बहुमत से जीत पर आज भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा , अखिल सिंह चंदेल सहित सभी कार्यकर्ताओं को मुँह मीठा कराकर जीत की बधाई दी।

इस मौक़े पर भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा ने कहा कि यह जीत देश हित में है प्रभु राम के लिए लड़ने वाले महाराज योगी आदित्यनाथ की जीत है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है जिन पर जनता ने भरोसा जताया और पुनः उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायी।

सभी सम्मानित मतदाताओं का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हुए पुनः सभी प्रत्याशियों को जीत की बधाई देते हैं। इस मौक़े पर अखिल सिंह चंदेल, अनुराग श्रीवास्तव, मुदित बाजपेयी, आयुष सिंह, अप्पू मिश्रा, गजेंद्र सिंह, अजय सिंह सहित लोग मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.