diwali horizontal

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी चित्रगुप्त जयंती व भाई दूज की शुभकामनाएं

0 118

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी चित्रगुप्त जयंती व भाई दूज की शुभकामनाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चित्रगुप्त जयंती और भाई दूज के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि चित्रगुप्त जयंती का यह पावन पर्व ज्ञान, बुद्धि और कर्म के संतुलन का प्रतीक है। इस दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि अपने कर्मों से समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देंगे।मौर्य ने कहा कि भाई दूज का पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और एकता का प्रतीक है। यह त्यौहार परिवार और समाज में प्रेम, सौहार्द और एकजुटता का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल लेकर आए।उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इन दोनों पावन पर्वों को आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं और प्रदेश की निरंतर प्रगति में अपना योगदान दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.