diwali horizontal

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रूस में काल्मिक विश्वविद्यालय का किया अवलोकन, भगवान बुद्ध की विरासत में अमूल्य कंजूर भेंट

0 72

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रूस में काल्मिक विश्वविद्यालय का किया अवलोकन, भगवान बुद्ध की विरासत में अमूल्य कंजूर भेंट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को रूस के काल्मिकिया गणराज्य की राजधानी एलिस्ता में काल्मिक विश्वविद्यालय का दौरा किया और विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बुद्ध की करुणा और शांति की शिक्षाओं की महत्ता को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय को मूल्यवान कंजूर भेंट किया।इस दौरान श्री मौर्य ने काल्मिकिया के केचेनरी स्थित खुरुल (बौद्ध मठ) का भी दर्शन और पूजन किया। उन्होंने पूज्य मठाध्यक्ष को भगवान तथागत बुद्ध की विरासत की भावना के प्रतीक के रूप में अमूल्य कंजूर भेंट किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और रूस के बीच बौद्ध धर्म पर आधारित साझा आध्यात्मिक विरासत न केवल प्राचीन सांस्कृतिक सूत्र है, बल्कि करुणा, शांति और सार्वभौमिक बंधुत्व जैसे शाश्वत मूल्यों का प्रतीक भी है।उन्होंने यह भी कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएँ आज के वैश्विक चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करती हैं। एलिस्ता में आयोजित भगवान तथागत बुद्ध के अवशेषों की प्रदर्शनी बसुधैव कुटुम्बकम् की भावना से प्रेरित है और यह भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूती प्रदान करती है।इस अवसर पर काल्मिक समुदाय के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी श्री मौर्य ने भाग लिया और दोनों देशों के बीच साझा बौद्धिक और आध्यात्मिक रिश्तों पर चर्चा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.