diwali horizontal

हज यात्रा की तैयारियां समय से पूरी करें धर्मपाल सिंह

0 108

लखनऊ : प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को निर्देश दिए हैं कि हज यात्रा के संबंध में समस्त प्रबंधकीय व्यवस्थाएं निर्धारित समय में पूर्ण की जाएं।

उन्होंने कहा है कि कई आवेदकों द्वारा आवेदन की तिथि बढ़ाने के अनुरोध के मद्देनज़र हज-2023 के लिए आनलाइन आवेदन करने की तिथि 20 मार्च से बढ़ा कर 31 मार्च करने के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार को पत्र भेजा जाए।

मदरसा शिक्षा के उच्चीकरण के लिए मदरसों के अध्यापकों को एनसीआरटी पाठयक्रम के प्रशिक्षण दिए जाने, मदरसों का समय पहली अप्रैल से सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक करने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.