diwali horizontal

नगर निगम ने अभियान चलाकर पौने चार कुंतल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई

0 114

लखनऊ : नगर निगम ने बुधवार को अभियान चलाकर विभिन्न इलाकों में दुकानों से पौने चार कुंतल पॉलीथीन जब्त की। इस दौरान दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। कई जगह दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया। टीमों ने 384 किलो पॉलीथीन व 3,83,100 रुपए जुर्माना वसूला

बड़े संस्थानों पर जुर्माना :

नगर निगम के जोन एक के जोनल अधिकारी राजेश सिंह ने दुर्गमा रेस्टोरेंट 10 हज़ार, रसना चाट पर 15 हजार, रॉयल कैफे रेस्टोरेंट पर 40 हजार, मां दुर्गामां रेस्टोरेंट पर 10 हजार जुर्माना लगा।

वहीं नगर आयुक्त डॉ. इन्द्रजीत सिंह ने पॉलीथीन पर रोक लगाने के लिए आठ टीमें बनाई हैं। गोमतीनगर में कन्ट्रोल रूम भी बनाया है। इसका नम्बर 9151055671 है। इस नंबर पर कोई भी नागरिक पॉलीथीन के उत्पादन एवं प्रयोग की जानकारी दे सकता है। अधिकारियों से शिकायत भी कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.