diwali horizontal

47 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर याद किये गये कांग्रेस सेवादल के संस्थापक स्व0 हार्डिकर

0 163

लखनऊ : आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय लखनऊ में कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक पूर्व राज्य सभा सदस्य स्व0 नारायण सुब्बाराव हार्डिकर की 47 पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर हार्डिकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी प्रतिमा के समक्ष सेवा दल द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल मध्य जोन के अध्यक्ष राजेश सिंह काली ने बताया कि इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें हार्डिकर द्वारा समाज के प्रति किये कार्य एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति योगदानों को याद करते हुए विस्तृत चर्चा की गयी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला सदस्य अनुशासन समिति ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। गिरिजा शंकर अवस्थी, संजीव सिंह, राजमणि शुक्ला, राकेश तिवारी, सहित तमाम उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.