diwali horizontal

लखनऊ: बदमाशों ने घर में घुसकर व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

0 64

लखनऊ: बदमाशों ने घर में घुसकर व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

LUCKNOW LIVE: लखनऊ के गोसाईंगंज में ग्राम प्रधान के पति ने 18 लोगों के साथ मिलकर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसके भाई और पत्नी पर भी धारदार हथियार से हमला किया, लेकिन वे दोनों बच गए। मारे गए युवक के दो नाबालिग बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर टिकनियामऊ का है।

टिकनिया की ग्राम प्रधान इरम के पति मोहम्मद हसीब के साथ राम सुचित, चंद्रिका प्रसाद, सुमित, अमित, ललित, अवधेश, हरेश, अशोक, अभिषेक, उमित, नननान, कमलू, उदल, फैजान, शिवा और दो अज्ञात व्यक्ति 31 जुलाई की रात 8 बजे गांव के ही आजाद (मृतक व्यक्ति) के घर रॉड, धारदार हथियार, लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए।

आजाद की पत्नी अंजू के अनुसार, घर की जलनिकासी बंद होने के चलते नाले की सफाई कराने के लिए ग्राम प्रधान के पति से शिकायत की गई थी। उन्होंने पहले वहां से भगा दिया, फिर कुछ देर बाद अपने समर्थकों को लेकर घर पर हमला कर दिया। इसमें खुद अंजू, भाई रोहित और नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोहे के रॉड, बांका और लाठी-डंडे लेकर घुसे

मृतक आजाद की पत्नी अंजू ने पुलिस को तहरीर देकर ग्राम प्रधान पति मोहम्मद हसीब समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अंजू का आरोप है कि नाले की सफाई की शिकायत से नाराज होकर आरोपितों ने उनके घर में घुसकर उनके पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी और परिवार के अन्य सदस्यों पर भी जानलेवा हमला किया।

अंजू ने बताया कि घर का पानी नहीं निकल रहा था। नाले की सफाई कराने की शिकायत करने पर ग्राम प्रधान पति मोहम्मद हसीब अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार रात करीब 8 बजे उनके घर पहुंचे। सभी आरोपी लोहे के रॉड, धारदार हथियार (बांका) और लाठी-डंडों से लैस थे।

आरोपियों ने घर में घुसते ही उनके पति आजाद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अंजू के मुताबिक, जब उन्होंने पति को बचाने का प्रयास किया तो उनके ऊपर भी जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.