diwali horizontal

लखनऊ पब्लिक कॉलेज के छात्रों ने ICSE व ISC परीक्षा में लहराया परचम, दृष्टिबाधित बानी चावला बनीं प्रेरणा की मिसाल

0 101

लखनऊ पब्लिक कॉलेज के छात्रों ने ICSE व ISC परीक्षा में लहराया परचम, दृष्टिबाधित बानी चावला बनीं प्रेरणा की मिसाल

लखनऊ: लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज (LPC) के छात्रों ने ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) की वर्ष 2024-25 की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और शहर का नाम रोशन किया है। ICSE में 227 छात्र-छात्राओं ने जबकि ISC में 151 छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।ISC परीक्षा में LPC ए-ब्लॉक शाखा के अथर्व रस्तोगी ने 98.75% अंकों के साथ सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। अभिनव तिवारी और शीजान तारिक ने 98.5%, ख़ुशी सिंह ने 97.5%, वहीं सहारा स्टेट्स शाखा के मो. साकिब ने 97.75%, अविशी श्रीवास्तव ने 97.5% और अर्याही सिंह ने 97.25% अंक हासिल किए।ICSE परीक्षा में भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन परिणाम दिए। सहारा स्टेट्स शाखा की पूर्वी पाण्डेय ने 98.2%, कनिक कटियार ने 98% और वंशिका श्रीवास्तव ने 97.8% अंक अर्जित किए। वहीं ए-ब्लॉक शाखा की रिद्धिमा शुक्ला ने 98%, कार्तिकेय तिवारी ने 97.4% और संगम पटेल ने 97.2% अंक प्राप्त किए।इन सभी उपलब्धियों के बीच सहारा स्टेट्स शाखा की दृष्टिबाधित छात्रा बानी चावला ने 95.4% अंक प्राप्त कर एक मिसाल कायम की। जन्म से नेत्रहीन बानी ने कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और अपने माता-पिता व शिक्षकों के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल की। बानी की सफलता न सिर्फ LPC बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक बन गई है। एक शिक्षक ने कहा, “बानी जैसी छात्राएं यह सिखाती हैं कि सच्ची ताकत आंखों में नहीं, आत्मा और संकल्प में होती है।”विद्यालय के चेयरमैन और सांसद डॉ. एस.पी. सिंह ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “इन विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह सफलता अर्जित की है। यह पूरे संस्थान और अभिभावकों के लिए गर्व की बात है।” उन्होंने प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए उनकी भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.