
हल्के बादलों के बीच लखनऊ में खिली धूप, मौसम हुआ सुहाना
LUCKNOW LIVE: राजधानी में शुक्रवार सुबह मौसम ने राहत भरा रुख दिखाया। हल्के बादलों के बीच निकली धूप से लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। सुबह के समय आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बीच-बीच में तेज धूप निकलने से मौसम सुहावना नजर आया।

सुबह की ठंडी हवा और हल्की धूप के कारण पार्कों और सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या भी अधिक दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है, हालांकि फिलहाल बारिश की संभावना कम बताई जा रही है। वहीं दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।