diwali horizontal

उन्नाव लूटकांड में बड़ा एक्शन: 2 थाना प्रभारी सस्पेंड, सूचना देने पर 1 लाख का इनाम घोषित।

0 54

उन्नाव लूटकांड में बड़ा एक्शन: 2 थाना प्रभारी सस्पेंड, सूचना देने पर 1 लाख का इनाम घोषित।

 

UNNAO CRIME LIVE: मंगलवार को जनपद उन्नाव में घटित लूट की घटनाओं के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक,लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई।

प्रथम दृष्टया पुलिस रिस्पॉन्स एवं प्रभावी चेकिंग में शिथिलता/लापरवाही पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक थाना अचलगंज बृजेश शुक्ला एवं थानाध्यक्ष थाना बीघापुर राजपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

घटनाओं के शीघ्र अनावरण, अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु 07 पुलिस टीमों का गठन किया गया है। थाना अचलगंज के मु0अ0सं0 122/26,थाना बीघापुर के मु0अ0सं0 132/26 एवं थाना कोतवाली सदर के मु0अ0सं0 293/26 से संबंधित प्रकरणों में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी में सहायक विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹1,00,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया है।

वहीं पुलिस नें सूचना देने हेतु एक मोबाइल नंबर 6392789478 जारी किया है।जिसपर पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.