diwali horizontal

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गजों ने वीर भूमि पर दी श्रद्धांजलि!

0 44

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गजों ने वीर भूमि पर दी श्रद्धांजलि!

RAJIV GANDHI DEATH ANNIVERSERY:  पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर बुधवार को दिल्ली स्थित वीर भूमि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष Sonia Gandhi,

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi और कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi Vadra समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर राजीव गांधी को याद किया।

वीर भूमि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा देने में अहम भूमिका निभाई थी। सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है।

कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया संदेश में राजीव गांधी को भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में याद करते हुए कहा कि उनका विजन आज भी देश के युवाओं को प्रेरित करता है। वहीं, श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “राजीव गांधी अमर रहें” के नारे भी लगाए।

बता दें कि Rajiv Gandhi की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी। उनकी पुण्यतिथि को कांग्रेस पार्टी हर साल “बलिदान दिवस” के रूप में मनाती है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.