diwali horizontal

ठंड को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0 213

लखनऊ : यूपी में अजीबोगरीब मौसम से जनता संग मौसम विज्ञानी भी हैरान हैं। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, समूचे उत्तर प्रदेश में पूरे हफ्ते के लिए मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाएं पहाड़ों से होकर आएंगी और ठंड को बढ़ा देंगी। शीतलहर का यह प्रकोप यूपी के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में अधिक और यूपी के तराई क्षेत्रों में बहुत अधिक देखने को मिलेगा। ऐसी संभावना कि इस सर्दी के मौसम की आखिरी शीतलहर होगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अपडेट है कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया है कि, रविवार सुबह से तेज गति से ठंडी हवा चलने लगी हैं। 11 जनवरी और 12 जनवरी को उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाएं पहाड़ों से होकर आएंगी, जिससे राज्य में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट होगी। पहाड़ों से आने वाली ये हवाएं गलन बढ़ाएंगी।

शुष्क और ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी यूपी में ठंड 

स्काईमेट के अनुसार, यूपी में मौसम साफ हो गया है। बारिश बंद हो गई है। उत्तर पश्चिमी दिशा से शुष्क और ठंडी हवाएं अब यूपी में ठंड को एक बार फिर से बढ़ाएंगी। उत्तर प्रदेश के शहरों में दिन और रात के तापमान सामान्य के आसपास आ जाएंगे। उत्तर प्रदेश में शुष्क और साफ मौसम के साथ उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाओं का यह परिदृश्य आने वाले एक हफ्ते तक बने रहने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.