diwali horizontal

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी चन्द्रमा पर चन्द्रयान-3 के लैण्ड करने की बधाई

0 109
लखनऊ: प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने चन्द्रमा पर चन्द्रयान-3 के लैण्ड करने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश  अंतरिक्ष की नयी ऊंचाईयों को छू रहा है। चन्द्रमा पर चन्द्रयान-3 के लैण्ड करना हिन्दुस्तान के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चन्द्रमा पर चन्द्रयान-3 के लैण्ड करने के कार्यक्रम को प्रदेश के स्कूलों मे लाइव प्रसारण किया गया, जिससे पूरे प्रदेश में चन्द्रमा पर चन्द्रयान-3 के लैण्ड करने की खुशी का जश्न मनाया गया। उन्होंने चन्द्रयान-3 से जुड़े वैज्ञानिकों को उनकी मेहनत और लगन की सराहना की और कहा कि इसी तरह देश का नाम ऊंचा करने का काम करते रहे।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल बुधवार को चन्द्रमा पर चन्द्रयान-3 के लैण्ड करने के कार्यक्रम के अन्तर्गत सिटी मोंटेसरी स्कूल गोमती नगर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ चन्द्रयान-3 के लैण्ड कार्यक्रम को देखा। उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर चन्द्रयान-3 की सफलता पर उत्साह मनाया। बच्चों के साथ तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीत गाये और झूमे भी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.