diwali horizontal

मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत गुरुग्रम स्थित मेदांता अस्पताल में हुये भर्ती

0 145

लखनऊ : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को गुरुग्रम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है जनकारी के मुताबिक आज गुरुवार को तबीयत खराब होने के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यहां रुटीन चेकअप के लिये लाया गया था। जिसके बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया है मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव कल अपने पिता का हालचाल जानने के लिये अस्पताल आ सकते हैं। यहां पर डाक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है।

फिलहाल मुलायम सिंह यादव की सेहत को लेकर अस्पताल की ओर से कोई भी जानकारी मीडिया से साझा नहीं की गई है, लेकिन यह बात जरूर सामने आई है कि ज्यादा तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को 15 जून की शाम को गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.