diwali horizontal

त्यौहार के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई चौकशी

0 142

बहराइच : त्योहार पर जरवल नगर के बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है। मंगलवार को पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ गश्त की। धनतेरस से लेकर दिवाली तक पुलिस बाजार में हर गतिविधि पर नजर बनाए रहेगी।त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है।आज धनतेरस है। मान्यता के अनुसार इस दिन लोग खरीदारी करते हैं।

खरीदारी को लेकर सुबह से देर शाम तक बाजारों में लोगों की भीड़ रहती है।लोगों में खरीदारी करने की उत्साह देखने को मिली, ऐसे में सामान और लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है।मंगलवार को चौकी प्रभारी शिवनाथ गुप्ता एवं जरवल रोड थाना अनिल कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ बाजार एवं मोहल्लों में गश्त किया।निरंतर गश्त भी जारी रही। भारी पुलिस बल को देखकर अराजक तत्वों में खलबली सी मच गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.