diwali horizontal

उत्तर प्रदेश सरकार करा रही है गंगा उत्सव रिवर फेस्टिवल का आयोजन

0 149

बहराइच : कतर्निया घाट वन्यजीव प्रभाग रेंज मोतीपुर द्वारा सोमवार को मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत स्थित एसपीवीपी इंटर कालेज सेमरहना में गंगा उत्सव रिवर फेस्टीवल 2021 के अवसर पर गंगा विषयक क्विज परीक्षा करायी गयी । एसडीओ कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अमित सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार गंगा नदी के प्रति जागरूकता, स्वच्छता एवं जानकारी बढ़ाने के लिए गंगा उत्सव रीवर फेस्टीवल 2021 मना रही है । इसी के अंतर्गत वन विभाग द्वारा क्विज परीछा का आयोजन किया गया।

इसमें हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया । जिसमें अभिप्रिया कुशवाहा प्रथम ,विकास कुमार मौर्य द्वितीय, सुंदरम दीक्षित तृतीय स्थान प्राप्त किये । इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर महेंद्र मौर्य, वन दरोगा टी पी सिंह, प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार, शिक्षक अवधेश कुमार, विनय कुमार  सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.