diwali horizontal

लखनऊ में बुलडोजर देख घर बचाने को छत पर चढ़े लोग।

0 110

लखनऊ में बुलडोजर देख घर बचाने को छत पर चढ़े लोग।

Lucknow News:लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

इसी कड़ी में गोमती नगर विस्तार योजना के अंतर्गत मलेशिया मऊ इलाके में जब एलडीए की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची,

तो एक ही परिवार के आठ सदस्य छत पर चढ़कर विरोध करने लगे। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

एलडीए की टीम ने अवैध निर्माण हटाने से पहले क्षेत्र में दो दिन तक डुगडुगी पिटवाकर लोगों को सूचित किया था कि कब्जा हटाएं,

वरना सख्त कार्रवाई होगी। बावजूद इसके मोहम्मद सलीम, रफीक और उनके परिजनों ने न सिर्फ नोटिसों को नजरअंदाज किया बल्कि

कार्रवाई के समय हंगामा शुरू कर दिया। परिवार ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और सभी सदस्य छत पर चढ़ गए।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.