diwali horizontal

गोमती नगर में डबल मर्डर से सनसनी, पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद को मारी गोली

0 24

गोमती नगर में डबल मर्डर से सनसनी, पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद को मारी गोली

LUCKNOW CRIME LIVE:  राजधानी लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वारदात गोमती नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर हुई।

जानकारी के मुताबिक, महिला को उसके पति ने कथित तौर पर गोली मारी। इसके बाद आरोपी पति ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही गोमती नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि वारदात से पहले और बाद की पूरी गतिविधि का पता लगाया जा सके।

 

बताया जा रहा है कि घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच किसी विवाद की आशंका है, हालांकि हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हथियार लेकर बैंक के बाहर क्यों पहुंचा और वारदात से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद गोमती नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही

 

घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। मामले में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.