diwali horizontal

सर्विलांस सेल ने बरामद किए 86 खोए मोबाइल, धारकों को लौटाई खुशी

0 73

सर्विलांस सेल ने बरामद किए 86 खोए मोबाइल, धारकों को लौटाई खुशी

लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन की सर्विलांस सेल टीम ने खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के नेतृत्व में टीम ने लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, उन्नाव सहित पश्चिम बंगाल, बिहार और दिल्ली जैसे राज्यों से कुल 86 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये है।यह कार्रवाई विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल गुमशुदगी के मामलों में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर की गई। सर्विलांस सेल ने लोकेशन ट्रेस कर मोबाइल फोन बरामद किए और आज उन्हें उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंपा। अपने फोन वापस पाकर लोगों ने लखनऊ पुलिस के प्रयासों की सराहना की और धन्यवाद व्यक्त किया। पुलिस का कहना है कि खोए हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।बरामदगी में योगदान देने वाली टीम सर्विलांस सेल, जोन दक्षिणी, लखनऊ की रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.