diwali horizontal

कांग्रेस ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आर्थिक सहायता दी, अजय राय ने गुरुद्वारे में की अरदास

0 72

कांग्रेस ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आर्थिक सहायता दी, अजय राय ने गुरुद्वारे में की अरदास

लखनऊ: लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे देश के कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और अनेक इलाकों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयों सहित आवश्यक संसाधनों की भारी कमी हो गई है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता राहत कार्यों में जुटे हैं और लोगों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय चन्दर नगर, आलमबाग, लखनऊ स्थित गुरुद्वारे पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों के लिए अरदास की और पंजाब में पीड़ितों की मदद हेतु आर्थिक सहायता का चेक गुरुद्वारे के ग्रंथी साहब के हाथों में सौंपा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को तो रोका नहीं जा सकता, लेकिन आपदा प्रबंधन संस्थानों को मजबूत कर त्वरित प्रतिक्रिया से अधिकतम बचाव किया जा सकता है।मीडिया से बातचीत में अजय राय ने कहा कि यूपीए सरकार के समय राष्ट्रीय आपदा राहत एवं बचाव संस्थानों को मजबूत किया गया था, जिससे आपदा के समय बिना समय गंवाए राहत कार्य किए जाते थे। लेकिन पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने इस क्षेत्र में पर्याप्त काम नहीं किया, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।इस मौके पर पूर्व मंत्री मुईद अहमद, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, मो. शमीम, सरदार रंजीत सिंह, अब्दुल्ला शेर खान, आर्यन मिश्रा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों की सेवा के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.