diwali horizontal

कोहरे के चलते ट्रक ट्रैक्टर की भिड़ंत, दो घायल

0 146

 

कन्नौज । जी टी रोड़ पर मिरगावां के मोड़ के पास घने कोहरे के चलते आमने सामने हुई ट्रक व ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर के कारण दो लोग घायल हो गए।घायलो को सी एच सी गुरसहायगंज में भर्ती कराया गया ।बाद में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को सुबह लगभग सवा पाँच बजे जी टी रोड स्थित मिरगावां मोड़ के समीप कन्नौज की तरफ से चावल लाद कर आ रहे ट्रक की गुरसहायगंज की ओर से सीमेन्ट लादकर आरहे ट्रैक्टर की घने कोहरे के कारण आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर लगने से ट्रक का चालक प्रमोद पुत्र मुलायम हो गया।मौका पाकर ट्रैक्टर का चालक घटना स्थल से गायब हो गया। एम्बुलेंस द्वारा दोनों घायलों को सी एच सी गुरसहायगंज पहुंचाया गया। जहां से मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।इस दौरान लग रहे जाम को रोड से दोनों गाड़ियों को किनारे करवाकर चौकी पुलिस मझपुरवा ने यातायात सुचारू कराया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.