diwali horizontal

55 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

0 171
अमेठी : पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त अमेठी अभियान’ के तहत पुलिस को एक कामयाबी मिली है। जनपद की कमरौली पुलिस ने 55 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। थानाध्यक्ष कमरौली संदीप राय को मुखबिर से सूचना मिली कि राम चन्दर पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम करीडीह थाना जगदीशपुर व उमेश कुमार उर्फ रमेश पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम करीडीह थाना जगदीशपुर ग्राम नियांवा जूनियर हाईस्कूल के पास मौजूद हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त रामचन्दर के कब्जे से 30 ग्राम अवैध स्मैक व उमेश कुमार उर्फ रमेश के कब्जे से 25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ।
Leave A Reply

Your email address will not be published.