diwali horizontal

उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा मजबूत, मिशन शक्ति अभियान से अपराधों में उल्लेखनीय कमी

0 110

उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा हुई और मजबूत, मिशन शक्ति अभियान से अपराधों में आई कमी

महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की एडीजी पद्मजा चौहान ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा प्रतिक्रिया प्रणाली को पूरी मजबूती के साथ लागू किया, जिसके तहत महिलाओं और बेटियों की शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। मिशन शक्ति अभियान ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया है और समाज में एक सुरक्षित तथा समावेशी माहौल बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

डिजिटल निगरानी और हेल्पलाइन नेटवर्क का विस्तार

मिशन शक्ति ने महिलाओं को साइबर अपराधों और ऑनलाइन उत्पीड़न के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम और कार्यशालाएं आयोजित की हैं। डिजिटल ट्रैकिंग और साइबर मॉनिटरिंग के जरिए फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों पर तेज़ और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

महिलाओं को प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी व्यापक रूप से उपलब्ध कराई जा रही है, जिनमें वीमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड लाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और अग्निशमन सेवा 101 शामिल हैं।

मिशन शक्ति 5.0 में तेज़ी

मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रदेश के कई जिलों में जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाए जा रहे हैं। यह अभियान 24 दिसंबर तक जारी रहेगा। सरकार के अनुसार इन प्रयासों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक नया और प्रभावी मॉडल स्थापित किया है, जिसकी देशभर में सराहना हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.