diwali horizontal

इकाना में विराट का ‘विराट’ धमाका: 78 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, 14 हजारी बनने वाले पहले भारतीय होंगे

0 27

लखनऊ: नवाबों के शहर लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए तैयार है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले में सबकी नजरें ‘रन मशीन’ विराट कोहली पर टिकी होंगी। कोहली इस मैच में न केवल अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे, बल्कि दो ऐसे कीर्तिमानों पर भी कब्जा करना चाहेंगे जो अब तक किसी भारतीय के नाम नहीं हैं।

टी20 क्रिकेट में 14,000 रनों का महा-रिकॉर्ड

विराट कोहली टी20 फॉर्मेट में एक ऐसे मुकाम के करीब हैं जहाँ आज तक कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं पहुँच सका। कोहली अब तक अपने टी20 करियर में 13,922 रन बना चुके हैं 78 रनों की दरकार: यदि कोहली आज लखनऊ के खिलाफ 78 रन बना लेते हैं, तो वह टी20 क्रिकेट में 14,000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे ग्लोबल एलीट क्लब: इस उपलब्धि के साथ ही वह क्रिस गेल (14,562), कीरोन पोलार्ड (14,482) और डेविड वॉर्नर (14,284) जैसे दिग्गजों के विशेष क्लब में शामिल हो जाएंगे।

आईपीएल मैचों का ‘शिखर’ रोहित शर्मा की करेंगे बराबरी

रनों के अलावा, कोहली मैदान पर अपनी मौजूदगी से भी इतिहास दोहराएंगे। इकाना स्टेडियम में उतरते ही वह आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे एमएस धोनी: 278 मैच टॉप पर विराट कोहली: 277* मैच (इस मैच के बाद रोहित शर्मा: 277 मैच

इकाना में कांटे की टक्कर: LSG बनाम RCB

एक तरफ घरेलू मैदान और दर्शकों के समर्थन के साथ केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स होगी, तो दूसरी तरफ रजत पाटीदार की अगुवाई वाली बेंगलुरु। लखनऊ की पिच पर कोहली की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए फैंस एक आतिशी पारी की उम्मीद कर रहे हैं।

 

विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, फिलिप सॉल्ट।

Leave A Reply

Your email address will not be published.