diwali horizontal

दीवार गिरी, मलबे में दबकर युवक घायल

0 104

 

उरई (जालौन):मंगलवार से जारी बारिश के चलते ग्राम पचीपुरी में एक युवक अचानक गिरी दीवार के मलबे में दबकर उस समय गम्भीर रूप से घायल हो गया जब वह उस उस मकान के किनारे से निकलकर अपने घर की ओर जा रहा था।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचीपुरी निवासी ओमजी बुधवार को पानी से भरे अपने खेत को देखकर वापस घर की ओर लौट रहा था तभी गांव की एक गली में स्थित एक पुराने मकान की दीवार भरभराकर उसके ऊपर आ गिरी।मलबे में दबकर वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।आनन फानन में परिजन उसे उपचार हेतु ग्वालियर ले गए हैं। वहीं एक अन्य घटना में जितेंद्र कुमार का पुराना मकान बारिश के पानी में  गिर गया जिससे उसका कीमती सामान मलबे के नीचे आकर नष्ट हो गया। उधर,नगर के मोहल्ला आजाद नगर में भी गौरीशंकर का कच्चा मकान गिर गया जिससे उसकी गृहस्थी मलबे के नीचे आने से नष्ट हो गई।
Leave A Reply

Your email address will not be published.