diwali horizontal

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इन विभागों में होगी 14,000 से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्तिया

0 291

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार बड़ी संख्या में भर्तियां करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग में जल्द 14000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होने जा रही है। इसको लेकर यूपीएसएससी जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग में समूह ख एवं ग के 14,000 से अधिक रिक्त पदों पर जल्दी नियुक्तियां होंगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है। इसमें संविदा पर होने वाली भर्तियां भी शामिल हैं

जानकारी के मुताबिक, सिंचाई विभाग में इस समय 14000 से ज्यादा रिक्तियां हैं। विभाग में इस समय लिपिक के पद पर 2,375 रिक्तियां, सींचपाल के पद पर 4,587, सींच पर्यवेक्षक के पद पर 849, जिलेदार के पद पर 430, कार्य पर्यवेक्षक के पद पर 49, मुंशी के पद पर 315, हेड मुंशी के पद पर 38, नलकूप चालक के पद पर 5,724 वैकेंसी मिलाकर कुल 14,367 रिक्तियां हैं

बता दें साढ़े 3 साल की योगी सरकार के कार्यकाल में अब तक बड़ी सरकारी भर्तियों में 1 लाख 37 हजार पुलिस की भर्ती हो चुकी है। इसके अलावा 50000 टीचर की भर्ती हो चुकी है और अन्‍य विभागों में एक लाख से अधिक भर्तियां हो चुकी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.