diwali horizontal

चोरी के 118 मोबाईल फोन बरामद, तीन गिरफ्तार

0 130

लखनऊ : आशियाना पुलिस टीम ने शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से करीब 23 लाख 60,000 रुपये की कीमत के चोरी के 118 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आशियाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नगर निगम जोन 8 के सामने रेलवे के किनारे जाने वाली रोड से मुखबिर की सूचना के आधार पर इन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।  डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम देवराज पुत्र भुवनेश्वर नोनिया निवासी आवपुर थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखंड, हालपता देवी खेड़ा आशियाना बताया है। जिसके कब्जे से 33 टचस्क्रीन विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। वही सुनील पुत्र श्यामलाल निवासी आवपुर थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखंड, हालपता देवी खेड़ा आशियाना के कब्जे से 29 टचस्क्रीन विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

 

पकड़े गए अभियुक्त ने विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन चोरी करने की बात स्वीकार की है। जबकि रजत नोनिया पुत्र श्यामलाल निवासी आवपुर थाना राज महल जिला साहिबगंज झारखंड, हालपता देवी खेड़ा के पास आशियाना के कब्जे से 56 मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के बरामद हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्त ने भी कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं को कबूल किया है। इस संबंध में आशियाना थाने पर कई मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज थी। जिनका पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.