diwali horizontal

लखनऊ: थाना खाला बाजार में मिला कोरोना मरीज, भेजा गया पीजीआई हॉस्पिटल

0 308

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में हॉटस्पॉट घोषित है। इसके बावजूद कोरोना मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। वहीं थाना खाला बाजार में एक और कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। यह एरिया चौकी क्षेत्र में मोतीझील के कराहटा इलाके में नया शिव मंदिर के पास कोरोना का 36 वर्षीय पॉजिटिव मरीज मिला है।

जिसे इलाज के लिए पीजीआई हॉस्पिटल भेजा गया है और परिवार के 5 लोगो की जांच के सैम्पल भी लिया गया है। वहीं स्थनीय लोगों के भी सैम्पल जांच के लिए गए है।थाना खाला बाजार के इंस्पेक्टर ने कहा कि इलाके में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से उस गली को भी बंद किया गया है। संक्रमित मरीज अमीनाबाद में दुकान पर आढ़त का काम करता है। नगर निगम की टीम पूरे इलाके को सेनेटाइज कर रही है। वहीं प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.