diwali horizontal

ट्रेन की चपेट में आने से डॉक्टर की मौत  

0 182
कानपुर :  बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ के पास शनिवार देर रात क्राॅसिंग संख्या 15 के पास ट्रेन की चपेट में आने से गूबा गार्डन कल्याणपुर निवासी डॉ अनिल अवस्थी (48) की मौत हो गयी स्वजन के मुताबिक करीब दो महीने से दिमागी हालत ठीक नहीं थी। जिसका कानपुर के निजी डाॅक्टर से इलाज चल रहा था। मृतक बिठूर के मकसूदबाद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल चला रहे थे।
भाई संदीप अवस्थी ने बताया शाम करीब साढे पांच बजे टहलने के लिए निकले थे। देर रात जब नही लौटे तो कल्याणपुर थाने में सूचना दी थी आधार कार्ड के आधार पर मंधना पुलिस ने शिनाख्त कर स्वजनों को रविवार तड़के सूचना दी। मृतक की पत्नी नीलू बड़ी बेटी मुनमुन और बेटा कृष्णा का रो रोकर बुरा हाल था चौकी प्रभारी मतीन खान ने बताया कि डॉक्टर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था जिससे हादसा हुआ है,शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.