
भोपाल : दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश के प्रभारी गोपाल राव ने निकाय चुनावों के लिए पार्टी की ओर से बड़े स्तर पर प्रचार की शुरुआत की। वे भोपाल में जनसभा को संबोधित करते हुए बोले आज न केवल दिल्ली,पंजाब, गुजरात व मप्र बल्कि पूरे देश की जनता आप के ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में अनगिनत जनहितैषी कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिन नगरीय निकायों में पार्टी जीतेगी, वहां हाउस टैक्स (भवन कर) माफ किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक तैयार है। उधर, जनसभा से पहले पार्टी ने भोपाल रेलवे स्टेशन से रैली भी निकाली।