diwali horizontal

रचनात्मक कार्यों से हो संगठन की पहचान – भूरिया

0 170

भोपाल : मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस केवल हुड़दंगियों का संग्ठन बनकर न रह जाए। संगठन की पहचान रचनात्मक और सामाजिक कार्यों से हो। केवल पुतला दहन और नारेबाजी ही हमारा काम नहीं है। हमारा उद्देश्य सकारात्मक जनहितैषी मुद्दों से है। यह बात प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों तथा जिला प्रभारियों की प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। भूरिया ने कहा कि संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर किया जाएगा। सभी प्रभारी महामंत्री और जिला प्रभारी महीने में दस से 12 दिन अपने प्रभार वाले जिलों में अनिवार्य रूप से जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.