diwali horizontal

किसानों को नुकसान की होगी भरपाई – सीएम

0 237

भोपाल  : प्रदेश में किसानों को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर राहत पहुंचाने का काम किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। साथ ही कहा कि प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कलेक्टरों के साथ ही राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों से फसलों को हुए नुकसान को लेकर जानकारी ली है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे क्षति के आंकलन का काम मुस्तैदी से कराएं। सर्वे के काम की प्रतिदिन समीक्षा करें और जानकारी भेजें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.