
जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त डीजल/पेट्रोल पम्प धारको निर्देशित किया
सीतापुर : जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त डीजल/पेट्रोल पम्प धारको निर्देशित किया है कि अपने रिटेल आउटलेट पर सुस्पष्ट व पठनीय सड़क सुरक्षा के 10 सुनहरे नियम व सड़क सुरक्षा नारे अंकित करायें तथा बिना मास्क/हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों एवं बिना मास्क/सीट बेल्ट के प्रयोग के चार पाहिया वाहन चालकों के वाहनों में ईधन की आपूर्ति न की जाये तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कडाई से किया जाए और साबुन व सेनेटाइजर का समुचित प्रयोग किया जाए।