diwali horizontal

गणेश उत्सव के दौरान हुई थाना परिसरमे बैठक

0 112

 

 

कदौरा (जालौन) कस्बे में रामलीला मैदान में चल रहे गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में थाना परिसर में दोनों समुदाये के लोगो के साथ वैठक थाना अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई शुक्रवार को थाना परिसर में थाना अध्यक्ष उमाकान्त ओझा की अध्यक्षता में दोनो समुदाय के धर्म गुरुओं व नगर के लोगो को एकत्रित कर वैठक की गई जिसमें गणेश महोत्सव,आगामी पर्व वुडवा मंगल व जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध में चर्चा की गई  जिसमे थाना के समस्त स्टाप की मौजूदगी में आयोजित बैठक में तमाम ग्राम प्रधान, धर्मगुरु व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक गण मौजूद रहे बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष उमाकान्त ओझा ने कहा कि पर्व शांति एवं सौहार्द के प्रतीक होती है सभी लोग मिलजुल कर शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाएं प्रशासन हर कदम पर आपकी सहयोग के लिए तत्पर रहेगा त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। बिना अनुमति के शोभा यात्रा या जुलूस निकालने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा
उन्होंने आगे जानकारी देते हुये कहा कि त्योहार के दौरान खलल पैदा करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है
Leave A Reply

Your email address will not be published.