diwali horizontal

शिया हुसैनी फॅन्ड द्वारा जन्नतुल बक़ी के पुनः निर्माण के लिए प्रधानमंत्री एवं शाह सलमान को भेजा गया ज्ञापन।

0 110
लखनऊ। आज शिया हुसैनी फॅन्ड द्वारा सऊदी अरब में पवित्र जन्नतुल बक़ी के पुनः निर्माण के ज्ञापन पर कराये गये हस्ताक्षरों को श्री नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री भारत सरकार तथा सऊदी अरब के शाह सलमान को भेजा गया। ज्ञापन पर जन्नतुल बक़ी के पुनर्निर्माण की माँग को लेकर न केवल लखनऊ बल्कि बिहार, चेन्नई, दिल्ली मुम्बई से भी ज्ञापन पर लोगों ने हस्ताक्षर किये। लगभग 7000 हस्ताक्षर किया गया।
ज्ञापन सऊदी अरब के शाह सलमान को भेजा गया तथा साथ ही साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भेजे गए पत्र पर भी हस्ताक्षर किये गये और उनसे अपील की गई कि वो सऊदी सरकार से पवित्र कब्रिस्तान के निर्माण के लिए बात करें ।
यह जानकारी शिया हुसैनी फंड के प्रचार मंत्री हुसैन जामिन नकवी ने दी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.