diwali horizontal

लखनऊ के मोहनलालगंज में लाठी और कुल्हाड़ी से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, घायल की इलाज के दौरान मौत

0 93

लखनऊ के मोहनलालगंज में लाठी और कुल्हाड़ी से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, घायल की इलाज के दौरान मौत

लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक मामले में थाना मोहनलालगंज पुलिस ने तेज़ कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस द्वारा मामला हत्या में परिवर्तित कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।घटना 11 जुलाई की रात करीब 12 बजे की है, जब ग्राम जैतीखेड़ा निवासी रामू और उनके छोटे भाई दिनेश कुमार पर उनके ही गांव के रहने वाले गया प्रसाद और गनेश प्रसाद पुत्रगण अंगनू प्रसाद ने बेवजह लाठी और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के संबंध में रामू की पत्नी रेनू द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर एफआईआर संख्या 261/25, धारा 191(2)/109/352/351(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, अपर पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। कार्रवाई करते हुए 13 जुलाई को दोनों आरोपियों को जैतीखेड़ा नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। गया प्रसाद (35 वर्ष) और गनेश प्रसाद (32 वर्ष) के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा बरामद किया गया।घटना में घायल रामू (42 वर्ष), पुत्र राधेलाल की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जिससे यह मामला अब हत्या की श्रेणी में चला गया है। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रणबीर सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार गोंड, कांस्टेबल राजगवेन्द्र गौतम और कांस्टेबल सूरजभान सिंह बघेल शामिल थे, जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा गया।मोहनलालगंज पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.