diwali horizontal

जनता दरबार में हड़कंप: गाजियाबाद के बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खाने का किया दावा, अस्पताल में भर्ती

0 61

जनता दरबार में हड़कंप: गाजियाबाद के बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खाने का किया दावा, अस्पताल में भर्ती

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के जनता दरबार में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब एक बुजुर्ग ने लोगों के बीच अचानक यह घोषणा कर दी कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया।घटना सुबह लगभग 8:50 बजे की है। बुजुर्ग की पहचान सतबीर गुर्जर (65 वर्ष), पुत्र प्रेम सिंह गुर्जर, निवासी ग्राम सिरौली, थाना लोनी, जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी समस्या को लेकर जनता दरबार पहुंचे थे। अचानक उन्होंने वहां मौजूद लोगों को कहा कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया है। यह सुनते ही उपस्थित लोगों में हड़कंप मच गया।सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने तुरंत गंभीरता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाई और बुजुर्ग को सिविल अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गौतमपल्ली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।सूत्रों के अनुसार, सतबीर गुर्जर किसी निजी समस्या के समाधान के लिए जनता दरबार पहुंचे थे और निराशा के चलते उन्होंने यह कदम उठाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है कि वास्तव में उन्होंने जहरीला पदार्थ खाया था या केवल धमकी दी थी।इस घटना ने जनता दरबार की सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्थागत संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे कार्यक्रमों में आने वाले लोगों की मानसिक स्थिति और समस्याओं को देखते हुए प्रशासन को और सतर्क रहने की जरूरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.