diwali horizontal

गाज़ीपुर हादसे पर अखिलेश यादव ने जताया दुख, सरकार से दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ितों को मुआवज़े की मांग

0 73

गाज़ीपुर हादसे पर अखिलेश यादव ने जताया दुख, सरकार से दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ितों को मुआवज़े की मांग

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाज़ीपुर में हाईटेंशन लाइन से करंट लगने के दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में चार लोगों की मौत और कई अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि हुई है।अखिलेश यादव ने घटना को बेहद दुखद और चिंताजनक बताते हुए कहा कि सरकार और बिजली विभाग एक-दूसरे पर दोष मढ़ने की बजाय तत्काल जांच बैठाएं, दोषियों को बर्खास्त करें और मृतकों व घायलों के परिजनों को तत्काल उचित मुआवज़ा प्रदान करें।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। कई जिलों में लोग 24 घंटे बिजली न मिलने के कारण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार इस स्थिति की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के कार्यकाल में स्थापित बिजलीघरों को ठीक से संचालित किया होता या नया बिजली उत्पादन प्लांट लगाया होता तो आज प्रदेशवासियों को इस बदतर स्थिति का सामना न करना पड़ता।अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि सौर ऊर्जा जैसे वैकल्पिक स्रोतों की उपेक्षा करना भी भाजपा सरकार की बड़ी विफलता है। उन्होंने सवाल उठाया कि सोलर प्लांट की ओर गंभीर ध्यान कब दिया जाएगा?समाजवादी पार्टी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना जताई है और सरकार से इस गंभीर लापरवाही पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.