diwali horizontal

प्रधानमंत्री की अपील का विरोध, लखनऊ में सर्राफा बाजार बंद; व्यापारियों ने जताई नाराजगी।

0 41

प्रधानमंत्री की अपील का विरोध, लखनऊ में सर्राफा बाजार बंद; व्यापारियों ने जताई नाराजगी।

लखनऊ Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील का लखनऊ के ज्वेलर्स ने विरोध शुरू कर दिया है।

लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन और ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन की प्रदेश इकाई से जुड़े ज्वेलर्स ने सोमवार को एक दिन के लिए सर्राफा मार्केट बंद कर दिया। इसके बाद आशियाना में धरने में बैठकर सर्राफा एसोसिएशन जिंदाबाद के नारे लगाए।

धरने पर बैठे एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि सर्राफा बाजार पहले से ही मंदी के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में सोना न खरीदने की अपील व्यापारियों के लिए चिंता बढ़ाने वाली है। उन्होंने देशभर के सर्राफा कारोबारियों से इस मुहिम में एकजुट होने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.