diwali horizontal

अदिति सिंह को कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधि का आरोप

0 282

लखनऊ: रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने बसों के मुद्दे पर भाजपा की लाइन लेते हुए बुधवार को पार्टी पर  ही निशाना साधा। उन्होंने प्रियंका गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि कि संकट के समय निम्न स्तर की राजनीति की क्या आवश्यकता थी। कांग्रेस ने इसे गंभीरता से लेते हुए विधायक अदिति सिंह को पार्टी की महिला विंग के महासचिव पद से निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस का गढ़ रही रायबरेली संसदीय सीट के लिए भाजपा अदिति सिंह को पोषित कर रही है।

बता दें कि उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा था कि आपदा के समय इस तरह की निम्नस्तरीय राजनीति उचित नहीं है। उस समय ये बसें कहां थीं जब  कोटा में यूपी के विद्यार्थी फंसे थे।

बस विवाद पर अदिति सिंह ने कांग्रेस को घेरा

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने ट्वीट में लिखा है कि आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत। कांग्रेस ने कामगार व श्रमिकों की मदद के लिए एक हजार बसों की सूची भेजी, उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा, 297 कबाड़ बसें, 98 ऑटो रिक्शा व एबुंलेंस जैसी गाड़ियां, 68 वाहन बिना कागजात के, ये कैसा क्रूर मजाक है, अगर बसें थीं तो राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र में क्यूं नहीं लगाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.