diwali horizontal

सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे को लेकर आई जी रेंज से मिला प्रतिनिधिमण्डल

0 175

प्रयागराज : पूर्व लेखपाल तथा पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत मऊआईमा की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन शुएब अंसारी पर फर्जी ढ़ंग से मऊआईमा निवासी राम शिरोमणी द्वारा 23 जनवरी 2021 को थाना सोरांव मे लिखाई गई एफआईआर पर आज विधान परिषद सदस्य बासुदेव यादव, महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, नगर महासचिव रवीन्द्र यादव, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, प्रदेश प्रवक्ता निधि यादव ने अपर पुलिस महानिदेशक इलाहाबाद परिक्षेत्र को ज्ञापन सौंपा।

 

पन में  फर्जी एफआईआर रद्द करने और प्रकरण की निष्पक्ष जाँच आर्थिक अपराध शाखा अथवा अन्य एजेन्सी से कराने, निर्दोष के विरुद्ध शंका के आधार पर उत्पीड़न अथवा दबिश की कार्यवाही न करने और आतंकित करने, अपमानित करने जैसी पुलिसिया हरकत पर अंकुश लगाने की मांग की गयी। बासुदेव यादव ने पत्र के माध्यम से बताया कि लगभग 36 वर्ष पूर्व पुराने मामले को एक आम नागरिक की शिकायत पर फर्जी एफआईआर दर्ज कर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व चेयरमैन पर सुनियोजित तरीके से एफआईआर दर्ज कराई गई है। शुएब अन्सारी संभ्रान्त परिवार के सम्मानित व्यक्ति हैं जिन्हें राजनीतिक द्वेष से फर्जी फंसाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी जिसकी निन्दा करते हुए निष्पक्ष जाँच करने की मांग करती है।
फोटो 27 जनवरी 11 जेपीजी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.