diwali horizontal

भाजपा जिलामंत्री का पति पुलिस जीप से कूदकर भागा

0 24

भाजपा जिलामंत्री का पति पुलिस जीप से कूदकर भागा

INDIA LIVE: सीसामऊ पुलिस ने रविवार को एक जुएं की फड़ में छापेमारी की, जिसमें भाजपा की पूर्व पार्षद और उत्तर की जिलामंत्री रीता पासवान के पति सनी पासवान समेत 11 लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से कुछ जुआरियों को गिरफ्तार किया, जिसमें सनी पासवान भी शामिल था।

इस दौरान सनी पुलिस की जीप से कूदकर भाग निकला। हालांकि पुलिस का कहना है कि जीप से कूदकर कोई जुआरी नहीं भागा है। सनी पासवान के खिलाफ जुआ खेलने में मुकदमा दर्ज है और वह वांटेड है।

सीसामऊ थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दारोगा गौरव मुदगल और टीम ने रविवार को क्षेत्र के जवाहर नगर टूटी रेलवे लाइन के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने छापा मारकर 6 जुआरियों को मौके से पकड़ा। इस दौरान फड़ और तलाशी के दौरान कुल 10740 रुपये बरामद हुए। पुलिस जुआरियों को पकड़कर थाने ला रही थी।

यह लोग थे शामिल

इस दौरान पूर्व पार्षद व भाजपा उत्तर की जिलामंत्री रीता पासवान का पति सनी पासवान जीप से कूदकर भाग निकला। पुलिस ने मामले में 11 लोगों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें अभिषेक वर्मा उर्फ गोलू, तुषार गौतम, अमित वर्मा, संदीप, विकास कुमार, महेश गुप्ता, विनोद वाल्मीकि, सोनू पासवान,लक्की और राहुल कठेरिया समेत 11 लोग शामिल हैं।

सीसामऊ थाना प्रभारी ने बताया कि 11 लोगों पर जुआ खेलने में मुकदमा दर्ज किया गया है, हालांकि पुलिस जीप से कोई भी जुआरी कूदकर नहीं भागा है। 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया था, सनी पासवानी समेत पांच लोग वांटेड हैं। मामले को लेकर पूर्व पार्षद व उत्तर जिलामंत्री रीता पासवान ने बताया कि उनके घर के पास कुछ लोग गली में जुआ खेल रहे थे, घटना के समय वह अपने कार्यालय में ही थीं, जबकि पति सनी पासवान कारखाने में थे। किसी ने गलत तरीके से उनका नाम मुकदमे में लिखवा दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.