diwali horizontal

बलरामपुर अस्पताल में चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन

0 83

बलरामपुर अस्पताल में चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन

लखनऊ: बलरामपुर अस्पताल स्थित भाटिया बिल्डिंग परिसर में चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ की ओर से एक भव्य महा भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्तों द्वारा बजरंगबली के पूजन के साथ हुई, जिसमें सुनील कुमार, गोल्डी शर्मा, अनिल, कपिल वर्मा समेत अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।इस अवसर पर बनारस के अजगरा क्षेत्र से भाजपा विधायक टी. राम ने भी उपस्थित होकर पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल, बूंदी आदि प्रसाद का वितरण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सचिन वैश्य, डॉ. अमित सिंह, सुनील कुमार, अशोक कुमार, कपिल वर्मा, कमल श्रीवास्तव, सर्वेश पाटिल, रजत यादव, महेंद्र, जितेंद्र, बड़कू, हनु, लिटिल सहित अनेक स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।भंडारे में बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार, सीएमएस डॉ. एसके पांडेय, एमएस डॉ. हिमांशू चतुर्वेदी, डॉ. एपी सिंह, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. हिमांशू प्रताप सिंह समेत पूरा चिकित्सकीय स्टाफ, वरिष्ठ पत्रकार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और समाजसेवी भी सम्मिलित हुए और प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.