diwali horizontal

मंत्री दानिश आजाद ने बच्चों को पुरस्कृत किया

0 116

 

लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव तथा स्वतंत्रता दिवस पर जश्ने आजादी ट्रस्ट द्वारा ऐशबाग ईदगाह में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद के साथ मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली के साथ गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।
एक्जान मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने इस अवसर पर आजादी के 75 वर्ष और देश की तैयारियां कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आर्गेनाइजर हाजी मुहम्मद सिराजुद्दीन ने बताया कि इस मौके पर बच्चों ने हिंदी, इंग्लिश भाषण प्रतियोगिता में भी भाग लिया जिसमें इल्मा फातिमा को हिंदी स्पीच में तीसरा स्थान, मोहम्मद फहद खान को द्वितीय स्थान तथा आयजा शादाब को इंग्लिश स्पीच में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। मंत्री दानिश आजाद ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.