diwali horizontal

अनियंत्रित बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

0 247
सफीपुर उन्नाव : तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होने से पुलिया से टकराई। जिसमें बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल किशोर को नजदीकी सीएससी लाया गया। जहां गंभीर हालत देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के फाजिलपुर  गांव निवासी विकास पुत्र अनिल उम्र लगभग 16 वर्ष अपने घर से बाइक द्वारा सफीपुर आ रहा था। तभी सफीपुर परियर संपर्क मार्ग स्थित सकहन राजपूतान गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होने से पुलिया से टकरा गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर लाया गया जहां गंभीर हालत देख चिकित्सक में प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.