diwali horizontal

आज़मगढ़ LIVE | 3 जुलाई 2026 (TOP 10 बड़ी खबरें)

0 122

आज़मगढ़ LIVE | 3 जुलाई 2026 (TOP 10 बड़ी खबरें)

  1. आजमगढ़–जौनपुर मार्ग पर गिट्टी लदा ट्रक पलटा, चालक घायल, कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।
  2. सठियांव रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से लटका अज्ञात शव मिला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान की कोशिश शुरू की।
  3. आजमगढ़ मंडल के 48 एडीओ पंचायतों को लापरवाही पर नोटिस जारी, जवाब तलब किया गया।
  4. ऊदपुर माहुल तिराहे पर बुलडोजर कार्रवाई, 115 दुकानदारों का अतिक्रमण हटाया गया।
  5. बिना वैध प्रपत्र माल ढुलाई कर रहे 64 वाहन सीज, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।
  6. वक्फ बोर्ड की 828 संपत्तियां रद्द, निर्धारित विवरण दर्ज न कराने पर प्रशासन का फैसला।
  7. दो अस्पतालों के ऑपरेशन थिएटर मानक के विपरीत मिलने पर सील, स्वास्थ्य विभाग का निरीक्षण अभियान जारी।
  8. विवेक चौहान ने थाईलैंड में अंडर-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, जिले में खुशी की लहर।
  9. जलभराव रोकने के लिए डीएम ने ड्रेनेज प्लान तैयार करने के निर्देश दिए, मानसून को देखते हुए प्रशासन अलर्ट।
  10. यूपीटीईटी परीक्षा में गणित, बाल विकास और सामान्य अध्ययन के प्रश्न कठिन रहे, परीक्षार्थियों ने पेपर को चुनौतीपूर्ण बताया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.