
आज़मगढ़ LIVE | 3 जुलाई 2026 (TOP 10 बड़ी खबरें)
- आजमगढ़–जौनपुर मार्ग पर गिट्टी लदा ट्रक पलटा, चालक घायल, कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।
- सठियांव रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से लटका अज्ञात शव मिला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान की कोशिश शुरू की।
- आजमगढ़ मंडल के 48 एडीओ पंचायतों को लापरवाही पर नोटिस जारी, जवाब तलब किया गया।
- ऊदपुर माहुल तिराहे पर बुलडोजर कार्रवाई, 115 दुकानदारों का अतिक्रमण हटाया गया।
- बिना वैध प्रपत्र माल ढुलाई कर रहे 64 वाहन सीज, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।
- वक्फ बोर्ड की 828 संपत्तियां रद्द, निर्धारित विवरण दर्ज न कराने पर प्रशासन का फैसला।
- दो अस्पतालों के ऑपरेशन थिएटर मानक के विपरीत मिलने पर सील, स्वास्थ्य विभाग का निरीक्षण अभियान जारी।
- विवेक चौहान ने थाईलैंड में अंडर-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, जिले में खुशी की लहर।
- जलभराव रोकने के लिए डीएम ने ड्रेनेज प्लान तैयार करने के निर्देश दिए, मानसून को देखते हुए प्रशासन अलर्ट।
- यूपीटीईटी परीक्षा में गणित, बाल विकास और सामान्य अध्ययन के प्रश्न कठिन रहे, परीक्षार्थियों ने पेपर को चुनौतीपूर्ण बताया।